साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल

वैष्णव पत्रिका : मेष : सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि से चतुर्थ स्थान में स्वराशिगत रहेंगें। हालांकि सुखभाव में चंद्रमा के साथ राहू भी विराजमान हैं सुख सुविधाओं का अभाव आपको इन शुरुआती दिनों में हो सकता है। हालांकि इस समय आपकी राशि के स्वामी मंगल भाग्य स्थान में वक्री शनि के साथ गोचर कर रहे हैं। संभव है इस समय परेशानियों का सामना भी आपको करना पड़ रहा हो। हालांकि सूर्य आपकी ही राशि में इस समय गोचर कर रहे हैं जो कि समय को आपके लिये ऊर्जावान, उत्साहजनक व सकारात्मक रहने के संकेत भी कर रहे हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम भाव में होंगे सप्ताह के इन मध्य दिनों में आपको संतान की शिक्षा की चिंता सता सकती है। रोमांटिक लाइफ में हो समय सामान्य बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में छठे भाव में चंद्रमा आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिये आगाह कर रहे हैं। खान-पान-विश्राम के साथ-साथ व्यायाम को भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। वीकेंड के टारगेट पूरे करने के लिये आपको कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

वृषभ : सप्ताह के आरंभ में राशि स्वामी शुक्र आपकी ही राशि में गोच कर रहे हैं। इस हफ्ते पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे स्थान में गोचर करेंगें। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रह सकता है। हालांकि आपकी राशि से सूर्य का 12वें भाव में व लाभ घर में बुध का नीच राशि में होना फाइनेशियल चुनौतियों के संकेत भी कर रहा है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सुख भाव में आ रहे हैं। सुख भाव में चंद्रमा का गोचर आपके लिये सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बना रहा है। सप्ताहांत में पंचम चंद्रमा के होने से संभव है वीकेंड रोमांस से भरा रहे। हालांकि वर्तमान में छठे घर में गुरु व अष्टम में शनि का वक्री होना आपके लिये सेहत में उतार-चढ़ाव के संकेत भी कर रहा है। हमारी सलाह है कि आपको अपने खान-पान संबंधी आदतों में आवश्यक बदलाव करने चाहिये। काम के साथ-साथ आराम का भी उतना खयाल रखें।

मिथुन : वर्तमान में आपकी राशि के स्वामी बुध कर्मभाव में नीच होकर गोचर कर रहे हैं। पंचम भाव में गुरु तो सप्तम भाव में शनि वक्री होकर चल रहे हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिये पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी चुनौतियों भरा रहने के आसार हैं। सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा धन भाव में गोचर करेंगें जहां पर राहू पहले से विराजमान हैं। लेन-देन संबंधी मामलों में इस समय थोड़ा सजग रहें। शुक्र के 12वें होने से खर्चों में बढ़ोतरी के आसार बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगें। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आलस्य का आलम आप पर हावि रह सकता है। संभव है आप कामकाज से छुट्टी लेकर घर पर समय बिताना पसंद करें। हमारी सलाह है कि पुरुषार्थ करने से सफलता हासिल होती है। आलस्य को त्यागना ही आपके लिये बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सुख भाव में रहेंगें। वीकेंड पर आपको कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि आपको लाइफ पार्टनर से किसी तरह की बहस में पड़ने से बचने की आवश्यकता भी रहेगी।

कर्क : कर्क राशि वालों के लिये राशि स्वामी चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में आपकी ही राशि में राहू के साथ गोचर कर रहे हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। वर्तमान में आपकी राशि से सुख भाव में गुरु तो शत्रु व रोग घर में शनि वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। कुल मिलाकर समय आपके लिये संघर्षशील रहने के संकेत कर रहा है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में आ रहे हैं जो कि आपके लिये धन प्राप्ति के योग बना रहे हैं। इस समय आपकी फाइनेशियल कंडीशन में थोड़े सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। लाभ घर में शुक्र का गोचर भी आपके लिये लाभकारी कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर पराक्रम भाव में हो रहा है। सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस पूरे हफ्ते भाग्य स्थान में बुध का नीच होना आपके लिये भाग्य का आंशिक सहयोग मिलने के संकेत कर रहा है। इस पूरे समय आपको भाग्य की बजाय अपने कर्म पर भरोसा रखने की आवश्यकता रहेगी। लक्ष्यों को पाने के लिये चुनौतियों का सामना तो करना पड़ेगा लेकिन अपनी लगन व मेहनत से आप इन्हें हासिल भी कर सकते हैं।

सिंह : सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से 12वें भाव में हो रहा है। 12वां चंद्रमा होने से इस हफ्ते आपके खर्चों में बढ़ोतरी के आसार नज़र आ रहे हैं। आपकी राशि के स्वामी सूर्य वर्तमान में आपकी राशि से भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं जो कि आपके लिये सौभाग्यशाली कहे जा सकते हैं। इस समय आप कार्योन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे। इस समय आप अपने स्वभाव में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि ध्यान व योग क्रियाओं के लिये भी समय निकालें राहत मिल सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर धन भाव में होगा। सप्ताहांत पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। वीकेंड टारगेट पूरे होने के प्रबल आसार हैं। धन लाभ की उम्मीद भी इस समय कर सकते हैं। वीकेंड पर कोई बड़ी खरीददारी भी कर सकते हैं।

कन्या : कन्या राशि वालों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा लाभ घर में होने से यह सप्ताह लाभकारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि राशि स्वामी बुध के सप्तम भाव में नीच के होकर गोचर करने से हो सकता है अपेक्षानुसार परिणाम न मिलें। अष्टम भाव में सूर्य का गोचर जहां आपके लिये सेहत के प्रति सचेत रहने के संकेत कर रहे हैं वहीं भाग्य स्थान में शुक्र का गोचर आपके लिये सौभाग्यशाली योग भी बना रहा है। मध्य दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से 12वें घर में होगा। लंबे समय से यदि घर या गाड़ी लेने के लिये प्रयासरत हैं तो इस समय सफलता मिल सकती है। हालांकि धन भाव में गुरु व सुख भाव में शनि के वक्री होने से आपको सुख सुविधाओं का अभाव भी हो सकता है। हो सकता है आपको किसी बड़ी खरीददारी के लिये कर्ज़ भी लेना पड़े लेकिन इसकी संभावनाएं भी प्रबल हैं कि यह सब आपके सुखद भविष्य के लिये हो। सप्ताहांत के दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। वीकेंड पर आपके मूड में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

तुला : आपकी राशि से चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में कर्मभाव में राहू के साथ गोचर करेंगें। ये शुरुआती दो दिन आपके लिये कामकाज संबंधी दबाव वाले रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कार्य भी सावधानी से करें गड़बड़ी की आशंका है। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को अपना टैलेंट दिखाने का बेहतर अवसर मिल सकता है। इस समय आप पर्सनल लाइफ की अपेक्षा प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से लाभ स्थान में होगा। हाल ही में किये गये निवेश से आपको लाभ मिलने के आसार हैं। अगले दो दिन चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव में रहेंगें। इस समय आपकी राशि के स्वामी शुक्र अष्टम होकर गोचर कर रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर खर्च बढ़ने की आवश्यकता है। माता की सेहत को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। इस समय बचत करने के प्रयासों में नाकाम रह सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिन राशि स्वामी चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। विकेंड पर आपका मिज़ाज कुछ बदला-बदला नज़र आ सकता है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने के आसार हैं। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। हालांकि आपकी राशि के स्वामी मंगल इस समय धन भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे शनि के साथ विचरण कर रहे हैं जिससे संभव है कि आपको अपेक्षानुसार परिणाम न मिलें। आपको लगे जैसे किसी ने आपके मुंह से निवाला छीन लिया हो। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा कर्मभाव में आ रहे हैं। कार्योन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। जो जातक नये कार्य का शुभारंभ करने के इच्छुक हैं उनके लिये यह समय सही साबित हो सकता है। हालांकि इसमें सफलता पाने के लिये आपको अत्यधिक मेहनत व पूरी लगन के साथ जुटना होगा। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा लाभ स्थान में आ जायेंगें जो जातक करियर में किसी बेहतर अवसर की तलाश में हैं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर का पूरा सहयोग मिल सकता है।

धनु : धनु राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा अष्टम भाव में राहू के साथ गोचर करेंगें। सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। पिता के साथ भी हो सकता है संबंध मधुर न रहें। शुरुआती दो दिन आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। हालांकि सुदूर क्षेत्र खासकर विदेश संबंधी कार्य करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में होगा। मध्य के दो दिन आप खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध के दो दिन कर्मभाव में चंद्रमा के रहने के से आप वीकेंड के टारगेट पूरे करने में व्यस्त रह सकते हैं। इन्हें पूरा करने के लिये आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि वर्तमान में आपकी राशि में शनि का वक्री होना व राशि स्वामी गुरु का लाभ घर में वक्री होना आपके लिये शुभ संकेत नहीं कर रहा हो सकता है आपको सामर्थ्य होने के बावजूद कार्य में सफलता न मिलने का अफसोस हो। संभव है मिलने वाले लाभ भी अपेक्षानुसार न मिलें।

मकर : मकर राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। 12वें घर में राशि स्वामी शनि के वक्री होने से आपके लिये यह समय खर्चीला रहने के आसार हैं। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। सप्ताह के शुरुआती दो दिन आपकी रोमांटिक लाइफ के लिये भी उत्साहजनक नहीं कहे जा सकते। इस समय आप पर काम का दबाव भी कुछ ज्यादा रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव में होगा। इस समय आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। शारीरिक सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। खान-पान और विश्राम पर ध्यान दें। इस समय आपके लिये यात्रा के योग भी बन सकते हैं हालांकि यात्रा के दौरान सावधानी रखने की आवश्यकता भी आपको रहेगी। इसी समय चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में रहेगा। फाइनेंशियली देखा जाये तो धन का आगमन तो होगा लेकिन पैसा बचाने के प्रयासों में हो सकता है सफलता न मिले।

कुम्भ : कुंभ राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत प्रतिस्पर्धात्मक कही जा सकती है। सप्ताहारंभ में आपकी राशि से छठे स्थान में चंद्रमा व राहू की युति बन रही है। ग्रहों का यह संयोग आपकी सेहत के लिये लाभकारी नहीं कहा जा सकता। प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक प्रतिस्पर्धाओं में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिद्वंदी आप पर हावि रह सकते हैं अपनी तैयारी मजबूत रखें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में आ जायेंगें। लाइफ पार्टनर के साथ यदि गत दिनों से किसी तरह के मतभेद चल रहे हैं तो इस समय गिले शिकवे दूर होकर नजदीकियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में आ जायेंगें। इन दो दिनों में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में आ जायेंगें वीकेंड पर आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस पूरे सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शनि लाभ घर में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं जिससे हो सकता है समय आपके लिये अनुकूल परिणाम न लेकर आये।

मीन : आपके लिये यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आने के संकेत कर रहा है। वर्तमान में आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति अष्टम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं जो कि आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचररत हैं। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते हो सकता है मधुर न रहें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा छठे घर में आ जायेंगें आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगें। इस समय जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होने के आसार हैं। अविवाहित जातकों के लिये भी वीकेंड अच्छे संकेत कर रहा है। विवाह के योग भी आपके लिये इस समय बन रहे हैं। हालांकि कर्मभाव में कर्मफलदाता शनि के वक्र होने से हो सकता है आपको कामकाजी जीवन में बाधाओं का सामना भी करना पड़े।

 

टिप्पणियाँ