क्या रहेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव ?

 

गुरु पूर्णिमा को होने वाला ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस बार आषाढ़ मास की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण हो रहा है। भारत के साथ ही ये ग्रहण आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। गुरु और चन्द्रमा दोनों ग्रह हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित करते हैं। पंडित नन्द किशोर किराडू के अनुसार अनुसार मंगलवार, 16 जुलाई 2019 की रात करीब 1.30 बजे से ग्रहण शुरू हो जाएगा। इसका मोक्ष 17 जुलाई की सुबह करीब 4.30 बजे होगा। पूरे तीन घंटे ग्रहण रहेगा। 149 साल पहले ऐसे दुर्लभ योग बने थे। 12 जुलाई, 1870 को 149 साल पहले गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण हुआ था। उस समय भी शनि, केतु और चंद्र के साथ धनु राशि में स्थित था। सूर्य, राहु के साथ मिथुन राशि में स्थित था।

क्या रहेगा राशियों पर ग्रहण का असर

मेष राशि
इस राशि के लिए ग्रहण के योग शुभ रहने वाला है। इन लोगों को सफलता के साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। कई पैतृक सम्पति से जुड़े फैसले मेष राशि जातको के हक़ में हो सकते हैं।

वृषभ राशि
आपके लिए समय कष्टदायी रहेगा। सावधान रहकर काम करना होगा, क्योंकि धन हानि हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े बड़े निर्णय अभी ना लेवे। इस ग्रहण के पश्चात आपको थोड़े समय तक शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

मिथुन राशि
इनके लिए दुखद समय रहेगा। काम समय पर पूरे नहीं होंगे। बाधाएं आएंगी। आपका कुछ समय नकारात्मक सोच से ग्रसित रहेगा। आलस आपको हर कार्य टालने के लिए प्रेरित करेगा। धैर्य रखें और थोड़े अनुकूल समय का इंतज़ार करें ।

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए उत्तम समय रहेगा। काम जल्दी पूरे होंगे और आशा के अनुरूप फल भी मिलेंगे। सुखद वातावरण रहेगा। परिवार में कुछ सुखद और मंगलमय होने के कारण आप आत्मविश्वासी बने रहेंगे।

सिंह राशि
तनाव बढ़ सकता है। बाधाओं की वजह से किसी काम में मन नहीं लगेगा। मन शांत रखें। कुछ दिन बाद समय पक्ष का हो जाएगा। सही समय का इंतज़ार करें थोड़े समय के बाद समय आपके अनुरूप हो जायेगा।

कन्या राशि
चिंताएं बढ़ सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आपके बॉस और अधिकारीयों से आपकी बहस हो सकती हैं और उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता हैं इसलिए कार्यस्थल पर आप विवादों से बचे।

तुला राशि
लाभदायक समय रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे कर पाएंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके जीवन का कोई बड़ा और महत्वपूर्ण सपना पूर्ण होने की सम्भावना हैं।

वृश्चिक राशि
आपके लिए सावधान रहने का समय है। थोड़ी लापरवाही भी बड़ी हानि करवा सकती है। सावधान रहकर काम करना होगा, क्योंकि धन हानि हो सकती है। जल्दबाज़ी में कोई ऐसा निर्णय ना ले जिसके कारण आपको बाद में पछताना पड़े।

धनु राशि
सतर्कता रखनी होगी। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। नौकरी में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। यह समय आपके लम्बे समय से चल रहे विश्वास के टूटने का हैं। आपको कोई आपका निजी और करीबी व्यक्ति बड़ा धोखा दे सकता हैं।

मकर राशि
आपको इस समय संघर्ष करना होगा। पुरानी योजनाएं विफल हो सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। अपने परिचित व्यक्तियों के बीच रहे और सकारात्मक संवाद करें। आपका तनाव आपको बड़ा नुकसान दे सकता हैं।

कुंभ राशि
इस राशि के लिए समय शुभ रहने वाला है। तरक्की मिल सकती है। कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे और वर्चस्व बढ़ेगा। आपके कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने का समय हैं। अपने इस सुखद समय अपनों के साथ बिताये।

मीन राशि
आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से लाभ मिलेगा। भविष्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। इस सफल यात्रा को आनंद के साथ पूर्ण करें और प्रकृति का आनंद ले। धार्मिक और व्यावसायिक दोनों यात्रायें लाभदायक रहेगी।

सूतक का समय
चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 4.30 बजे से शुरू हो जाएगा, जो कि 17 जुलाई की सुबह 4.31 बजे तक रहेगा।

सूतक से पहले करें पूजा-पाठ
16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा होने से इस दिन विशेष पूजा-पाठ करने की परंपरा है। इस दिन अपने गुरु की पूजा की जाती है। इस दिन पूजन दोपहर 4.30 बजे से पहले ही करना होगा। उसके बाद सूतक काल शुरु हो जाने से पूजा-पाठ नहीं हो सकेगी।

ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति
शनि और केतु ग्रहण के समय चंद्र के साथ धनु राशि में रहेंगे। इससे ग्रहण का प्रभाव और अधिक बढ़ जाएगा। सूर्य के साथ राहु और शुक्र रहेंगे। सूर्य और चंद्र चार विपरीत ग्रह शुक्र, शनि, राहु और केतु के घेरे में रहेंगे। मंगल नीच का रहेगा। इन ग्रह योगों की वजह से तनाव बढ़ सकता है। भूकंपन का खतरा रहेगा। बाढ़, तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने के योग बन रहे हैं।

टिप्पणियाँ