एग्जाम में सफलता के 10 प्रभावशाली तरीके

अपना लक्ष्य बनाये – एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए और सही तरीके से पढाई करने के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य बनाये आप शुरुआत में छोटा लक्ष्य बनाये जैसे पहले हफ्तों फिर महीनो फिर बड़ा लक्ष्य तय करे जिससे आपको अपने लक्ष्य को पूरा करने में समस्या ना आये और आप आसानी से छोटे से बड़े लक्ष्य को पूरा कर पाये |

समय का सही प्रबंधन करना – पढाई में टाइम मैनेजमेंट अध्ययन के कार्य भार और तनाव को कम करता है समय का सही उपयोग करना चाहिए हर दिन पढाई करने के लिए टाइम टेबल चार्ट बनायें और उसके समय के अनुसार पढाई करें।अगर टाइम मैनेजमेंट सही नही होता है तो मेहनत करने के बाद भी सही परिणाम नहीं मिलता |

समझकर पढाई करना – अधिकांश विधार्थी रटने में विश्वास रखते है वे ये नहीं समझते है की रटने से सिर्फ कुछ ही देर तक याद रहेगा। लेकिन यदि आप टॉपिक को समझ लेंगे तो जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। इसलिए हर एक टॉपिक को समझ समझ कर पढाई करें |

पढाई के साथ साथ अभ्यास करना – आप जो भी पढाई करते है उससे बार बार दोहराते रहना चाहिए क्योकि अगर आप अभ्यास नही करेगे तो जो आपने पढ़ा है कुछ टाइम बाद वो भूल जायेगे | पढाई के वक्त जो भी आपने पढा है उसे 24 घंटे में एक बार और दो दिन में एक बार जरुर रिवीजन करना चाहिए।

संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद लेना – हमे अपने पढाई के साथ साथ स्वास्थ्य और भोजन का भी ध्यान रखना चाहिए और पर्याप्त नींद लेना चाहिये | ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए पढाई करते करते दिमाग थक जाता है इस लिए जब भी पढाई करते करते थकान ,महसूस हो तो एक छोटा ब्रेक ले लेकिन ब्रेक छोटा हो ना की आप फिर से मनोरंजन और समय बर्बादी विषयों को लेकर बैठ जाए |

ध्यान और व्यायाम करना – पढाई के साथ हमे ध्यान ( मैडिटेशन ) और व्यायाम भी करना चाहिए जिससे की हमारा मन और शरीर दोनों स्वच्छ और स्वस्थ रहे जितना स्वस्थ आपका शरीर होगा उतना ही आप ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरे रहेगे और इससे आपका ध्यान पढने में लगेगा। सिर्फ १० मिनट ध्यान और १५ मिनट व्यायाम करें।

टाइम टेबल बनाये और उसे क्रियान्वयन करें।
ग्रुप बनाकर पढ़े ग्रुप में दूसरे विषयों पर चर्चा ना करें।
पढ़ते वक्त बोर होने का जिक्र ना करें।
जल्दी समझने के लिए लिख कर पढ़े।
प्रॉब्लम को शेयर और डिसकस करें।
शार्ट नोट्स बनाये जिससे अपने विषय को याद रखने में आसानी रहे। 
पढाई के लिए एक स्थान चुने।
पढाई का सारा सामान पढ़ते वक्त अपने पास रखे।
एग्जाम के समय उन व्यक्तियों का साथ अधिक रखे जो आपके साथ पढ़ रहे हो।
समझ कर और बोल कर पढाई करें कृपया तोता ना बने।  

 

टिप्पणियाँ