युवाओं की धड़कन थे मोहन सिंह

महेंद्र सिंह परिहार उर्फ़ मोहन जी के नाम से युवाओं में लोकप्रिय यह एक ऐसा चेहरा था जो हरदम अपने परिचितों की सहायता के लिए तत्पर रहता था। धर्मयात्रा में कठिन परिश्रम से चर्चा में आये मोहन जी एक सकारात्मक व्यक्तित्व के धनी थे। वर्तमान में मोहनसिंह भाजपा युवामोर्चा कार्यकारिणी में महामंत्री थे और इस जिंदादिल के सैकड़ो युवा दीवाने थे। मोहन सिंह हमेशा खुशमिजाजी से हर समस्या का समाधान करने और सभी को साथ लेकर चलने में माहिर थे। मोहनसिंह के पिता का देहांत छोटी उम्र में ही हो चूका था और वे अपने परिवार के मुखिया की भूमिका में थे। इनका छोटा भाई निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं और इनका पुत्र महज ९ महीनो का भी नहीं हैं। ऐसे में मोहन सिंह का देहांत होना परिवार और मित्रो पर गहरे आघात के समान हैं। मोहन सिंह की पत्नी वर्तमान में एल एल एम की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। मोहन सिंह के निधन से युवाओं में काफी हताशा आई हैं और इसकी पूर्ति कभी हो नहीं पायेगी। शहर के युवाओं ने मोहन सिंह की याद में एक श्रद्धांजलि सभा रखी हैं जो की वृंदावन होटल में ११ अप्रैल, बुधवार को होगी।

टिप्पणियाँ