बिश्नाराम सियाग के नेतृत्व में युवा सम्मेलन

वैष्णव पत्रिका : बीकानेर यूथ कांग्रेस द्वारा पूरे जिले में एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसका शुभारम्भ यूथ कांग्रेस राष्ट्रिय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी श्री विनीत कम्बोज ने किया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य युवाओं को संगठित कर सामाजिक एवं राजनैतिक चेतना जागृत करना रहा। कार्यक्रम रानी बाजार में स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में संपन्न हुआ। युवा सम्मेलन में यूथ कांग्रेस जेडआरओ मनोज सहारण, यूथ कांग्रेस नोखा से मनोज बिश्नोई, डूंगरगढ़ से हरिराम बाना, कोलायत से अशोक कस्वा, नोखा ग्रामीण से मेघसिंह, नोखा शहर से मूलाराम मेघवाल, कोलायत से रापाराम, खाजूवाला से रविंद्र कस्वा, छतरगढ़ से सतु खान, नापासर से कानाराम, सूडसर से ओमप्रकाश, बीकानेर पूर्व से मगनलाल पाणेचा, बीकानेर पश्चिम से रमजान कच्छावा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा अध्यक्ष बिश्नाराम सियाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बिश्नाराम सियाग ने सभी युवाओ को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ